JioMart Distributor के लिये Registration कैसे करे?






https://www.refreshfree.com/wordpress/jiomart-distributor-registration-kaise-kare-hindi/
JioMart Distributor के लिये Registration कैसे करे

JioMart Distributor के लिये Registration कैसे करे? जियोमार्ट पंजीकरण कैसे करे? JioMart Distributor Registration: How to become a JioMart Distributor?


हेल्लो प्रिय मित्रो !!
आपका स्वागत है हमारी इस पोस्ट में , जिसके अन्दर हम आपको जानकारी देगे ?
  • जियो मार्ट डिस्ट्रीब्यूटर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? or
  • जियो मार्ट डिस्ट्रीब्यूटर कैसे ?
सबसे पहले हम जिओमार्ट के बारे मे जानकारी ले लेते है 
Jio अब एक e-commerce company Jio Mart के साथ बाज़ार Market आ रही है| जिओ मार्ट जिओ कंपनी का ही एक सब ब्रांड है। जिओ कंपनी श्री मुकेश अम्बानी जी की है जो इ-कॉमर्स की फील्ड में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाने के उद्देश्य से JioMart के साथ कदम रख रहे हैं | यह एक ऑनलाइन  पोर्टल है जिसके द्वारा  हर एक चीज को खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है |जिओमार्ट प्लेटफार्म ऑनलाइन टू ऑफलाइन प्लातेफ़ोर्म बिज़नस मॉडल पर काम करता हैं|इसका मतलब ये हुआ की जिओ का ये नया ब्रांड कस्टमर्स को डायरेक्ट रिटेलर्स के साथ जोड़ता है| इसमें फ्री होम डिलीवरी, एक्सप्रेस डिलीवरी, No Question Return Policy, अलग अलग डिस्काउंट ऑफर जैसी कई सारी सुबिधाए भी दी जा रही है |
JioMart को लॉन्च करने के लिए जिओ पिछले एक वर्ष से सुनियोजित तरीके से कड़ी तयारी कर रहा है | अंततः जनवरी २०२० में जिओ ने JioMart को लॉन्च किया गया | प्रारंभ में , Jio Mart Service केवल Navi-Mumbai, Kalyan और Thane में उपलब्ध कराई गयी |इसके बाद धीरे धीरे  JioMart को पुरे भारत (देशभर) में फ़ैलाने (Extend) काम चल रहा है |
कई तरह के फायेदे JioMart से लिए जा सकते है|
अब आप सोच रहे होगें कैसे ?
इसका उत्तर है:   जिओमार्ट डिस्ट्रीब्यूटर (JioMart Distributor).
आप जिओमार्ट डिस्ट्रीब्यूटर बन कई तरह के फायेदे उठा सकते है | जरा सोचिये देश की एक दिग्गज कंपनी के साथ जुड़कर आपको  कितना फायेदा होगा | जिओ मार्ट के साथ पार्टनर बन आप देश की फास्टेस्ट ग्रोविंग कंपनी के पार्टनर हो जायेगे |

आईये अब हम और आप मिलकर जाने की जिओमार्ट डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बनते है |

Jio company के द्वारा JioMart Distributer Registration भी प्रारंभ कर दिया है. जिसके द्वारा interested businessman इनमें खुदको register कर सकें | JioMart में registraion करने की सुविधा देश के सभी लोगों के लिए उपलब्ध हैं जो की एक JioMart Distributor बनना चाहते हैं|हम लोगो ने सोचा की आप लोगों को JioMart Distributor Registration की पूरी जानकारी प्रदान की जाए | यदि आप एक retailer या shop owner है और Online Business करना चहेते है तो आप लोगों के समक्ष एक बहुत ही अच्छा platform JIO MART के द्वारा प्रदान किया जा रहा है |

क्या क्या दस्तावेज़ (Document) जिओमार्ट में डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए चाहिए?

JioMart Distributor Requirement
JioMart Distributor के लिये Registration कैसे करे

अगर आप जिओ मार्ट में डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाह रहे हैं तो आपको निम्न लिखित दस्तावेज चाहिए होंगे।
  1. दो पासपोर्ट साइज फोटो
  2. वोटर कार्ड या आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  3. एड्रेस डॉक्यूमेंट
  4. PAN कार्ड
  5. फर्म सर्टिफिकेट्स
  6. GST सर्टिफिकेट्स
सबसे पहेले आप इन सभी दस्तावेजों (Document) को इकट्ठा या जुटा कर ले , ताकि जिओमार्ट डिस्ट्रीब्यूटर के रजिस्ट्रेशन मई कोई असुविधा न हो |

जिओ मार्ट में डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने

यदि आप जिओ मार्ट में डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए जिओमार्ट  नॉर्म्स के योग्य हैं औरसाथ ही  आपने ऊपर बताए हुए सभी दस्तावेज (Document) एकत्रित करलिए हैं| तो अब आपको डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी तरह से समझने के लिये नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  1. सबसे पहले आपको जिओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां क्लिक (Clicking Here) करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
  2. उसके बाद आपको “I am interested” बटन पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद आपको पूछी गई सभी डिटेल्स भरनी है जैसे कि नाम, फर्म का नाम, सिटी, पिन कोड, ईमेल आईडी, और मोबाइल नंबर। ध्यान रहे कि आप सभी डिटेल्स एकदम  सही सही भरे।
  4. इसके बाद आपको एक Captcha को वेरीफाई करना है जिससे कि आप आगे की प्रोसेस कर पाए।
  5. अब सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  6. इसके बाद आपको स्क्रीन पर लिखा मिलेगा “Your lead created successfully” जिसका मतलब यह हुआ कि आपने जिओ मार्च के डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए सारी एंट्रीज सही-सही भर दी हैं।
https://www.refreshfree.com/wordpress/jiomart-distributor-registration-kaise-kare-hindi/

जिओ मार्ट के साथ बिजनेस करने से पहले जान लीजिये ये अवश्यक बातें

अब जबकि आप जिओ मार्ट के डिस्ट्रीब्यूटर बनने वाले हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं वह क्या बातें हैं:–
  1. आप एक बहुत ही जानी-मानी दिग्गज कंपनी के साथ बिजनेस करने जा रहे हैं ऐसे में आपके पास बिजनेस करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का होना बहुत ही जरुरी  है।
  2. आपके पास जरूरत के हिसाब से फाइनेंस भी होना चाहिए जिससे कि आप बिजनेस को आगे बढ़ा सकें।
  3. अपने बिजनेस को अच्छे से चलाने के लिए आपको मार्केट में अन्य रिटेलर्स के साथ भी अच्छे संबंध रखने होंगे।
  4. ऊपर दी गई सभी रिक्वायरमेंट्स पूरी होने के बाद लोकल सेल्स टीम आपके पास आकर आपको अप्रूव कर देगा कि आप जिओ डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए सही है।
निष्कर्ष:–
तो प्रिय मित्रो आज की इस पोस्ट के मध्यम से हमने जाना कि जियो मार्ट के लिए डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें हम उम्मीद करते हैं कि आज किस पोस्ट से आपको जिओमार्ट डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए काफी मदद मिली होगी अगर आज की पोस्ट आपको पसंद आई हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं यदि आपका कोई सवाल है तो वह भी आप हमें इसमें पूछ सकते हैं। मिलते है मित्रो फिर से इसी तरह की हमारी अगली बेहतरीन पोस्ट के साथ।

Post a Comment

Previous Post Next Post