सर्दियों में अनार खाएं और हिमोग्लोबीन बढ़ाने के साथ कई अन्य बीमारियों को दूर भगाएं

 

सर्दियों में अनार खाएं और हिमोग्लोबीन बढ़ाने के साथ कई अन्य बीमारियों को दूर भगाएं




मौसमी फल

सर्दियां आते ही बाजार में फलों की भरमार हो जाती है। इन मौसमी फलों की अपनी अलग विशेषता है। वैसे तो सभी फल शरीर को फिट और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। विशेषकर फलों का रस बहुत लाभकारी होता है। आजकल बाजार में अनार भी बड़ी मात्रा में उपलब्ध है, यहां बता दें कि ये बातें ज्यादातर लोगों को पता है कि अनार खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है लेकिन आज हम आपको अनार के दूसरे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह वजन घटाने में मदद करता है।

अनार का प्रयोग दवा के रूप में 

  • अगर आपने कुछ उल्टा-पुल्टा खा लिया है और खाना अच्छी तरह से पचा नहीं है तो अनार के रस को गुनगुने पानी के साथ भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर लेने से काफी आराम मिलता है। 

  • कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी अनार किसी औषधि से कम नहीं है। इसके इस्तेमाल से इन लोगों को काफी राहत मिलती है। 

  • यदि आपको लगातार खांसी हो रही है तो अनार के फल का छिलका चबा कर चूसें फौरन लाभ होगा।

  • यदि आपको भूख कम लगती है या नहीं लगती है तो इसके दाने को चूस कर खाएं।

  • बुखार में बार-बार प्यास लगे और गला सूखे तो अनार दानों का रस पिलाना काफी फायदेमंद होता है।

  •  मसूड़ों की तकलीफ से परेशान हैं तो अनार के छिलके को सूखा कर जला कर उसका पाउडर बना लें और मंजन की तरह मसूड़ों पर मलें, दांत चमकेंगे और मसूड़ों में मजबूती आएगी|

  •  टाइफाइड से पीड़ित व्यक्ति को इसके पत्तों का काढ़ा बना कर उसमें थोड़ा-सा काला नमक मिला कर पिलाने से काफी लाभ होता है।

  • अगर आप तलवे-हथेली में जलन महसूस करते हैं तो अनार के ताजा पत्तों को पीस कर तलवे और हथेलियों पर मेहंदी की तरह लगाएं, जलन शांत हो जाएगी।

अनार खाने के फायेदे 

  • अनार खाने से दांतों से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • अनार खाने से प्रोस्टेट कैंसर की संभावना नगण्य हो जाती है।
  • अनार के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ों के कैंसर की संभावना बिल्कुल भी नहीं रहती है। हर रोज अनार का जूस पीने से शरीर में रक्त संचालन बढ़िया तरीके से होता है।

  • हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए अनार का सेवन किया जा सकता है।
  • गर्मी के दिनों में प्र​तिदिन अनार खाने से पाचन तंत्र चुस्त दुरूस्त बना रहता है।

  • बॉडी में आयरन की कमी तथा एनीमिया जैसी बीमारी को खत्म करने के लिए अनार का सेवन करते रहने चाहिए।
  • अनार के सेवन से धमनियों में रक्त संचार बढ़िया तरीके से होता रहता है।
  • अनार के सेवन से त्वचा में निखार आता है। इसलिए त्वचा को स्वस्थ्य बनाने के लिए आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।

  • लंबी उम्र और अधिक ऊर्जावान बने रहने के लिए अनार के जूस का सेवन करते रहें।
  • जो गर्भवती महिलाएं अनार के जूस का सेवन करती हैं, उनके बच्चे स्वस्थ्य और हेल्दी पैदा होते हैं।
  • अनार का सेवन करने से ज्यादा उम्र के लोगों में होने वाली एलजाइमर नामक बीमारी से छुटकारा मिलता है।
  • गौरतलब है कि यह कहावत आपने जरूर सुनी होगी- एक अनार सौ बीमार। जी हां, अनार हर रोगों का एकमात्र इलाज है। ऐसे में नियमित रूप से अनार खाना चाहिए या फिर इसका जूस पीना चाहिए।

Disclaimer

ऊपर दी हुई संपूर्ण जानकारी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गयी हैं। हमारा आपसे विनम्र निवेदन हैं की किसी भी सलाह / उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करे। इस स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी के लिए वेबसाइट का उद्देश आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य से जुडी जानकारी मुहैया कराना हैं। आपके चिकित्सक को आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानकारी होती हैं और उनकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है|

Post a Comment

Previous Post Next Post